UC News Alternative – Top 5 Apps जो हैं UC News से बेहतरीन – जैसा की आप सभी जानते हैं भारत में UC News एक बहुत ही Popular App हुआ करती थी। इसके यूजर 50 Million से ज्यादा थे। मगर UC News के साथ और भी कई Chinese Apps पर भारतीय सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।
भले ही ये Chinese Apps बंद हो चुकी हैं मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसी बहुत सी Indian Apps भी है जो लोगो द्वारा पसंद की जाती हैं। आज के इस लेख में मैं आपको Top 5 Apps के बारे में बताऊंगा जो UC News का बेहतर बिकल्प है। इन 5 Apps में आपको कोन सी पसंद आती है उसका नाम आप निचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
UC News Alternative Indian app
Inshorts एक ऐसी एप्लीकेशन है जो 60 शव्दों में आपके लिए खबरें पहुँचाती हैं। आजकल लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता की वो विस्तार से किसी खबर को पूरी पढ़ें। ऐसे में आपके लिए Inshorts बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसमें खबरें संक्षिप्त रूप में होती हैं इसलिए आपको बहुत सी न्यूज़ पढ़ने को मिल जाती है। आप अगली खबर के लिए Swipe कर सकते हैं। ये Swipe वाला Feature ही Inshorts Application को बहुत मज़ेदार बना देता है।
Jio News पर, आप न केवल नवीनतम समाचार पढ़ सकते हैं, बल्कि ट्रेंडिंग वीडियो, लाइव क्रिकेट स्कोर और हैशटैग के साथ भी अपडेट रह सकते हैं। Jio News में आपको देश और विदेश के 250+ e paper पढ़ने को मिल जायेंगे।
Jio News में आप 12 से अधिक भाषाओं ख़बरें पढ़ सकते हैं, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, आदि शामिल हैं।
3. DailyHunt (formerly NewsHunt)
DailyHunt UC News का एक और लोकप्रिय भारतीय विकल्प है जिसमें समाचार, मनोरंजन और वीडियो का सही मिश्रण है। यह भारतीय गांवों और जिलों से पिन कोड स्तर की स्थानीय समाचार प्रदान करता है।
आप अपने पसंदीदा स्थानीय समाचार पत्रों से समाचार पढ़ सकते हैं। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, अंग्रेजी, मराठी, बंगला, गुजराती और अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। आप DailyHunt पर अपना प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं और फ़ोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
इतना ही नहीं खबरों के साथ साथ आप DailyHunt से पैसे भी कमा सकते हैं। इसके बारे में मैं पहले ही एक आर्टिकल लिख चूका हूँ।
में मेरी एक News Website है जिसे आप
यहाँ पर क्लिक करके फॉलो कर सकते हैं।
4. Way2News
एक समय था जब हमें किसी को SMS भेजने के पैसे खर्च करने पड़ते थे। ऐसे में एक वेबसाइट थी Way2SMS जो की फ्री में 240 words का SMS Free में भेजने की सुविधा देती थी। Way2News भी इन्ही की वेबसाइट है।
Way2News Inshorts की तरह एक छोटा समाचार ऐप है, लेकिन यह आठ भारतीय भाषाओं में आता है जो हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगला और गुजराती हैं। हां, यह ऐप अभी के लिए अंग्रेजी का समर्थन नहीं करता है।
5. NDTV
NDTV Android Application इन्ही की आधिकारिक ऐप है जो आपको NDTV न्यूज़ रूम से नवीनतम कहानियाँ, वीडियो और तस्वीरें लाता है। इसमें आपको पास लाइव टीवी, वीडियो, फोटो, समाचार, क्रिकेट स्कोर के साथ-साथ पुरस्कार विजेता पत्रकारों की रिपोर्ट देखने को मिल जाती है। ऐप में NDTV इंडिया / NDTV ख़बर और NDTV प्राइम से 24 × 7 लाइव वीडियो और लाइव रेडियो भी है।
तो दोस्तों ये थी UC News Alternative – Top 5 Apps जो हैं UC News से बेहतरीन। उम्मीद करता हूँ आपको ये लेख काफी पसंद आया होगा। आप निचे कमेंट करके जरूर उस एप्लीकेशन का नाम लिखने जो आपको पसंद आयी।
uc news alternative indian app. alternative indian apps for chinese app